Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सुविधा रात 10 बजे तक

Speed ​​Post Facility : आम नागरिकों और कार्यालयीन समय के कारण डाक सेवाओं का लाभ नहीं ले पाने वाले लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने रायपुर में डाक एवं आधार सेवाओं के समय में विस्तार किया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : एक हादसा, उजड़ गया परिवार: सड़क पर चली गई शिक्षिका की जान

प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग हरिश कुमार महावर ने बताया कि रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) में अब स्पीड पोस्ट बुकिंग (Speed ​​Post Facility) की सुविधा रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे कार्यरत नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि आधार अपडेटेशन सेवा को अधिक सुलभ बनाने के लिए अब यह सुविधा कार्यालयीन दिनों के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को भी रायपुर जनरल पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आधार से संबंधित संशोधन और अद्यतन कार्यों के लिए नागरिकों को अतिरिक्त समय मिलेगा।

डाक विभाग द्वारा की गई इस पहल से डाक एवं आधार सेवाएं अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल और समयानुकूल बनेंगी। विभाग का मानना है कि इन नई व्यवस्थाओं से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और सेवाओं की पहुंच में सुधार होगा। (Speed ​​Post Facility)

Back to top button
error: Content is protected !!