आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की कस्टडी 21 दिसंबर तक बढ़ी, पढे़ं पूरी खबर

AAP MP Sanjay Custody: दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है। AAP सांसद संजय सिंह अक्टूबर से जेल में बंद है, जिनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने कहा कि वे संसद की प्रिविलेज कमेटी के सामने पेश हो सकते हैं। साथ ही उन्हें अपनी पार्टी के साथियों, समर्थकों और मीडिया से नहीं मिलने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें:- आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाना है: PM नरेंद्र मोदी

बता दें कि संजय सिंह को 5 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होना था, लेकिन उससे पहले ही वे गिरफ्तार हो गए थे। ED ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली HC में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को उनकी गिरफ्तारी बरकरार रखने का फैसला सुनाया था, जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इधर, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर 20 नवंबर को सुनवाई की थी। तब कहा था कि संजय सिंह अंतरिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। इसका 20 अक्टूबर को दिए गए दिल्ली HC के फैसले से कोई लेना देना नहीं है। (AAP MP Sanjay Custody)

मामला 11 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच में पहुंचा, तब कोर्ट ने इसे फरवरी 2024 के लिए लिस्ट कर दिया। ED का मनी लॉन्ड्रिंग मामला CBI की FIR से निकला था। CBI और ED के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित फायदा पहुंचाया गया। आरोप है कि संजय सिंह ने नीति बनाने और उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ शराब निर्माताओं, होलसेलर्स और फुटकर विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया गया। गिरफ्तारी के बाद ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को ED की कस्टडी में भेज दिया। 13 अक्टूबर को उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले की सुनवाई लगातार जारी है। (AAP MP Sanjay Custody)

Related Articles

Back to top button