दिल्ली में अब तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर साधा निशाना

AAP on Delhi BJP: दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। इसे लेकर दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि 9 तारीख को भाजपा अपना अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, 10 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और फिर तुरंत बाद दिल्ली की जनता का काम शुरू होगा, लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रही।

यह भी पढ़ें:- Raipur Sex Racket : राजधानी में सेक्स रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो महिला समेत 17 दलाल गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि दस दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री पर निर्णय नहीं ले पाई है। आज दिल्ली के लोगों के सामने ये साबित हो गई है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है, दिल्ली सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका चयन करके वे मुख्यमंत्री बना सकते हैं। AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि 10 दिन हो गए हैं, लेकिन भाजपा अभी तक अपना मुख्यमंत्री नहीं तय कर पा रही है, कौन दिल्ली का मंत्री बनेगा वे तय नहीं कर पा रहे हैं। ये इस बात को दर्शा रहा है कि भाजपा के पास ना तो कल मुख्यमंत्री था ना आज है। भाजपा की तरफ से बार-बार कहा गया कि पीएम जब विदेश से आ जाएंगे तब तय होगा, लेकिन पीएम अब तो आ गए हैं तब भी अभी तक तय नहीं हो पा रहा है। (AAP on Delhi BJP)

तारीख पर तारीख दी जा रही: गोपाल राय

AAP नेता राय ने कहा कि तारीख पर तारीख दी जा रही है, जिस तरह की गुटबाजी दिख रही है वो इस बात की तरफ साफ संकेत दे रहा है कि आगामी दिनों में दिल्ली में 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। दिल्ली में हर समय अस्थिर सरकार रहेगी। ऐसे समय में हम एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका को निभाएंगे। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी खींचतान की वजह से दिल्ली की जनता क्यों परेशान हो? जब भाजपा एक मुख्यमंत्री और कैबिनेट देने में 10 दिन लगा रहे हैं तो सोचिए दिल्ली की जनता के लिए निर्णय लेने में कितना समय लगाएंगे? (AAP on Delhi BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!