सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार को सबक सिखाया: आम आदमी पार्टी

AAP on Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत दी है। BJP ने दिल्ली के काम रोकने के लिए झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रची है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी उन्हें जमानत देते हुए कहा था कि ED के पास कोई सबूत नहीं है। ED पक्षपात से काम कर रही है। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत के फैसले पर मोहर लगा दी है।
यह भी पढ़ें:- केजरीवाल को जमानत मिलने पर राजनीति शुरू, BJP नेताओं ने बोला हमला
कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने से ये साबित हो गया है कि शराब घोटाले की जांच पूरी तरह फर्जी है और ये BJP का षड्यंत्र है। ये दिल्लीवालों के काम रोकने की भाजपा की साजिश है। तभी जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को फर्जी केस में बिना सबूत जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि BJP को पता था कि ED के केस में राउज एवेन्यू कोर्ट के बाद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल जाएगी। इसलिए अपने एक और राजनीतिक हथियार CBI से सुनवाई से एक दिन पहले उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। मैं BJP को कहना चाहूंगी कि अपना घमंड और अहंकार खत्म करें। लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र रचना बंद करे। क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। (AAP on Kejriwal Bail)
केजरीवाल की गिरफ्तारी गैर कानूनी: मंत्री अतिशी
मंत्री अतिशी ने कहा कि इस देश के एक के बाद एक हर न्यायालय ने भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। अरविंद केजरीवाल की ये जमानत आज पूरे देश के सामने ये साफ कर देती है कि अरविंद केजरीवाल सत्य के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे। AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला ऐतिहासिक है। सुप्रीम कोर्ट ने BJP द्वारा रचित तथाकथित शराब घोटाले को ध्वस्त कर दिया है। स्पेशल कोर्ट ने भी जमानत देते वक्त कई महत्वपूर्ण बातें कही थी कि कोई भी सुबूत नहीं मिला है और ED पक्षपाती है। क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। इसे सुप्रीम कोर्ट ने ऊपर की बेंच को भेजे दिया है। (AAP on Kejriwal Bail)
BJP सरकार झूठे मुकदमें में फंसाती है: संदीप पाठक
उन्होंने कहा कि हर सरकार की कोई ना कोई उपलब्धि होती है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि मोदी और अमित शाह अगर किसी को चुनाव में हरा नहीं सकते तो उसे फर्जी केस में जेल में डाल देते हैं। मैं मोदी और अमित शाह से यही कहना चाहता हूं कि वो इस गंदी राजनीति को बंद कर दिल्ली और देश का समय बर्बाद ना करें। पूरे देश में चर्चा है कि BJP सरकार जिसे चाहे झूठे मुकदमें में फंसाती है और बाद में जेल में डाल देती है। फिर उन पर दबाव डाला जाता है कि वो BJP के सामने सरेंडर कर दें और BJP में शामिल हो जाए। (AAP on Kejriwal Bail)
बात-बात पर गिरफ्तार नहीं कर सकते: सौरभ भारद्वाज
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने CM केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि वे पहले ही 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत दी जाती है। सुप्रीम कोर्ट इसमें दखल नहीं करेगा कि उन पर मुकदमा है तो वो मुख्यमंत्री नहीं रह सकते। इसका फैसला मुख्यमंत्री खुद करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया उसके अंदर सवाल थे कि अगर ED PMLA अधिनियम की धारा 19 के अंदर गिरफ्तार करती है तो उसका निर्णय व्यक्तिपरक है उद्देश्यपरक नहीं है। कोई तय सिद्धांत नहीं है, जिस पर वो अरेस्ट कर रहे हैं। अगर किसी कानून के अंदर बेल के प्रावधान इतने सख्त है, जितने धारा 45 में हैं तो उसमें अरेस्ट की सीमा भी उच्च होगा। आप बात-बात पर गिरफ्तार नहीं कर सकते। (AAP on Kejriwal Bail)
केंद्र अब भी मनमानी करेगा तो घमंड और टूटेगा: भारद्वाज
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि न्याय बिंदु की कोर्ट ने जब केजरीवाल जी को जमानत दी थी तो ये तय हो गया था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी बेल मिल जाएगी। यही वजह थी कि CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही तिहाड़ जाकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन यहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में CBI को साबित करना होगा कि करप्शन हुआ है। हमें उम्मीद है कि CBI के मामले में भी अरविंद केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी और वो जल्द दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए बाहर होंगे। न्यायालय ने भाजपा की केंद्र सरकार को बड़ी सीख दी है। केंद्र अब भी मनमानी करेगा तो घमंड और टूटेगा। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के काम को रोकने के लिए BJP ने कई हथकंडे अपनाए। इस पूरे शराब घोटाले की जानकारी BJP कार्यालय में लिखी गई। (AAP on Kejriwal Bail)
जेल में डालने के लिए किया षड्यंत्र था: कक्कड़
कक्कड़ ने कहा कि PMLA कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। ED को कोई सुबूत नहीं मिला और ऐसा लगता है कि ED पक्षपात से काम कर रही है। यह भी उसी आदेश में लिखा गया है। कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दे दी। हमें उम्मीद है कि CBI मामले में भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी। राउज एवेन्यू कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को जमानत देना साबित करता है कि BJP द्वारा फर्जी शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के लिए किया षड्यंत्र था। (AAP on Kejriwal Bail)
भाजपा की साजिश को उजागर: AAP
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि झूठे केस लगाकर सच को कब तक कैद में रखोगे मोदी पूरा देश आपकी तानाशाही को देख रहा है। ED कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट सब मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल को ED ने झूठा फंसाया गया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है। तानाशाही मुर्दाबाद। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उम्मीद है जल्द ही केजरीवाल को CBI मामले में भी जमानत मिल जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत से यह साबित होता है कि आबकारी नीति केस उनके खिलाफ भाजपा की साजिश है। हर अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश को उजागर किया है। (AAP on Kejriwal Bail)
सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं: कैलाश
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के बहुत सारे नेताओं के खिलाफ एक षड्यंत्र रचकर झूठे शराब घोटाले का केस बनाया और अरविंद केजरीवाल को उसमें गिरफ्तार किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को बड़े बेंच को रेफर करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका है, मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। AAP नेता इमरान हुसैन ने कहा कि आप सत्य को परेशान कर सकते हैं, लेकिन आखिर में जीत सच और ईमानदारी की ही होगी। केजरीवाल के साथ करोड़ों लोगों की दुआएं हैं। अल्लाह इन्हें ताकत और हिम्मत देते रहे, अल्लाह से यही दुआ है। हम सब आपको देखकर लड़ रहे हैं, लड़ते रहेंगे, आप हम सभी की प्रेरणा हैं। (AAP on Kejriwal Bail)



