गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 5 लोगों की मौत

Accident during Immersion Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, विसर्जन करने गए 4 भाई डूब गए, जिनमें से 2 नाबालिगों की मौत हो गई है। डूबने वाले में तीन सगे भाई हैं, जो अपने मौसेरा भाई के साथ नोएडा के निठारी और सेक्टर-10 से दिल्ली यमुना नदी में गणेश विर्सजन करने गए थे, जहां चारों दलदल में डूब गए। इसके बाद उन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने नीरज (15) और कृष्ण (5) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके तीसरे भाई सचिन (17) और मौसेरे भाई अभिषेक का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:- कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में आज बंद का ऐलान, जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद?

डॉक्टर्स के मुताबिक सचिन की हालत चिंताजनक बनी हुई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही घटना की सूचना दिल्ली के मयूर विहार थाना पुलिस को भी दी गई है। इधर, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्कंडेय सरोवर में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गणेश विसर्जन के दौरान महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में चार युवक डूब गए थे। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है। (Accident during Immersion Delhi)

कई जगहों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम

बता दें कि जिले में अलग-अलग जगहों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान बरनाहल के गांव वहशी डालूपुर के ग्रामीण गांव विधूना स्थित मार्कंडेय कुंड में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए थे। प्रतिमा का विसर्जन करने  के बाद वहशी डालूपुर निवासी बिजेंद्र शाक्य (40), अजय कुमार (40), अतुल नाई (22) आर्यन (18) और एक अन्य युवक के साथ नहाने के कुंड में उतर गए। सभी लोग नहाते हुए कुंड के मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे। आनन-फानन में गोताखोरों ने रेस्क्यू कर चारों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से तीन की मौत हो गई। (Accident during Immersion Delhi)

Related Articles

Back to top button