पिकनिक बना मातम, नाले में डूबा मासूम, ट्रैक पर मिली लाश, तीन जिलों में हड़कंप
Accident in Chhattisgarh: बालोद जिले के खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान राजनांदगांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चार युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे, इसी दौरान प्रवीण ठाकुर नाम का युवक नहाने के लिए केनाल में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, जब युवक पानी में लापता हो गया था। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
यह भी पढ़े:- प्यार का दर्दनाक अंत: महासमुंद में 48 घंटे में दो प्रेमी जोड़ों ने की खुदकुशी, रिश्तों पर दबाव या कुछ और ?
काफी मशक्कत के बाद आज युवक का शव बरामद कर लिया गया। मामला संजारी चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। दंतेवाड़ा जिले के दुगेली गांव के इमली पारा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया, जहां 15 साल के नाबालिग की लाल नाले में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग दोपहर करीब 12 बजे अपने छोटे भाई-बहनों के साथ नाले में मछली पकड़ने गया था। खेल-खेल में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, लेकिन साथ गए छोटे बच्चों को इसका अंदाजा नहीं हो पाया। जब देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी
नाले किनारे नाबालिग के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद देर शाम उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान परसदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवती का एक हाथ शरीर से अलग मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आई होगी। (Accident in Chhattisgarh)
मृतिका की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हुए इन तीन हादसों ने एक बार फिर लापरवाही और असावधानी के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। इन तीनों घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। चाहे पिकनिक हो, खेल-खेल में पानी के पास जाना हो या फिर रेलवे ट्रैक के आसपास रहना-सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है, लेकिन इन हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं और पीछे छोड़ दिया है सिर्फ मातम और सवाल।



