Google Analytics —— Meta Pixel

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में हादसा, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

Maa Bamleshwari : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ (Maa Bamleshwari)  में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई लाख भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार की रात श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। भीड़ इतनी थी कि सुरक्षा के लिए गए बेरिकेड्स टूट गए। इसी बीच बीती रात डोंगरगढ़ पहुंची एक महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- रामलीला में राम का निभा रहे थे किरदार, स्टेज पर ही आया हार्ट अटैक, मौत

मृतक महिला का नाम सोनल साहू (36 वर्ष) बताया गया है, जो धमतरी की निवासी थी. एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है. महिला को सुबह 5 बजे इलाज के लिए डोंगरगढ़ के अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल, महिला के मौत का कारण अज्ञात है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर (Maa Bamleshwari) में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है. श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!