Google Analytics —— Meta Pixel

रामलीला में राम का निभा रहे थे किरदार, स्टेज पर ही आया हार्ट अटैक, मौत

Artist Dies During Ramlila : दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर दिल का दौरा पड़ने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण

पुलिस ने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभा रहे सुशील कौशिक को मंच पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित (Artist Dies During Ramlila ) कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें नजर आ रहा है कि कौशिक तबीयत खराब होने के बाद मंच के पीछे चले गए।

जानकारी के अनुसार भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक मंच पर सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

वीडियो में देखा जा सकता हैं की 45 साल के सुशील कौशिक मंच पर राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार भी मंच पर मौजूद हैं। इसी दौरान अचानक सुशील अपने दिल पर हाथ रखकर मंच के पीछे की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं। पुलिस के मुताबिक सुशील को मंच पर हार्ट अटैक (Artist Dies During Ramlila ) आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई।

Back to top button
error: Content is protected !!