Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, हादसे में 8 लोगों की मौत, 3 घायल

Accident in Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बेतालघाट क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे खाई में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। नैनीताल पुलिस के मुताबिक गाड़ी में 11 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विशराम चौधरी (उम्र 50), धीरज (उम्र 45), अंतराम चौधरी उम्र 40), विनोद चौधरी (उम्र 38), उदय राम चौधरी (उम्र 55), तिलक चौधरी (उम्र 45), गोपाल बसनियत (उम्र 60) और राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं शांति चौधरी, छोटू चौधरी और प्रेम बहादुर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में 7 नेपाली नागरिक थे।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सीएए के तहत सीधा एक्शन हो सकता है या नहीं ? : हाईकोर्ट

बेलाघाट SHO अनीश अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पास के गांव के लोगों और राज्य आपदा प्रबंधन यानी SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि अंधेरा और खाई गहरी होने की वजह से रेस्क्यू करने में करीब दो घंटे का समय लगा। SHO ने बताया कि घटना नैनीताल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर हुई। मृतक बेतालघाट के ऊंचाकोट गांव में काम करते थे, जो जल जीवन मिशन के एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। बता दें कि चालक के अलावा सभी लोग नेपाल महेंद्रनगर के रहने वाले थे। (Accident in Uttarakhand)

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल नेपाल के 9 लोगों ने देर रात काम खत्म करने के बाद घर वापस जाने के लिए एक वाहन बुक किया। इन लोगों को गाड़ी से रामनगर से होते हुए चंपावत जिले के टनकपुर इलाके में जाना था। टनकपुर नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। इस बीच रात करीब साढ़े 10 बजे बस्कोट गांव के राजेंद्र कुमार का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसके बाद पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन गांव वाले पहले से ही रेस्क्यू के कार्य में जुट चुके थे। जानकारी के मुताबिक 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। (Accident in Uttarakhand)

वहीं महाराष्ट्र के पालघर-वाड़ा भिवंडी हाईवे पर भी बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने खड़े कंटेनर,ने बाइक और कार जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी के ट्रक से टकराने से ये हादसा हुआ है। युवक छतरपुर से स्कूटी में सवार होकर पन्ना जा रहे थे। इसी बीच हादसे के शिकार हो गए। उत्तराखंड के टिहरी में कुछ समय पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिले के गजा तहसील के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आठ लोग घायल हो गए थे। (Accident in Uttarakhand)

Back to top button
error: Content is protected !!