छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Administrative Officers Transfer: छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का दौर जारी है। इस बीच साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 9 नगर निगम आयुक्त समेत कुल 22 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सुमित अग्रवाल को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। राजीव कुमार पांडेय को भिलाई नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं। निर्भय कुमार साहू को जगदलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
आशुतोष पांडेय को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं देवनारायण कश्यप को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। बृजेश सिंह क्षत्रिय को रायगढ़ नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। प्रिया गोयल को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। युगल किशोर को बिरगांव नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं अतुल विश्वकर्मा राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त बने हैं। इसके साथ ही दुर्ग के नगर निगम आयुक्त लोकेश कुमार चंद्राकर को नया रायपुर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। (Administrative Officers Transfer)
देखें पूरी लिस्ट
इससे पहले छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ था। दरअसल, राज्य शासन ने आदिम जाति विकास विभाग के 35 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था। जारी आदेश में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अपर संचालक और सहायक संचालक शामिल थे। के विश्वनाथ रेड्डी को सूरजपुर एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना से आदिम जाति विकास विभाग कार्यालय इंद्रावती भवन में उपायुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह अपर संचालक ए.आर नवरंग को अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के क्षेत्रीय कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (Administrative Officers Transfer)
आबकारी विभाग में भी बड़ा फेरबदल
वहीं आबकारी विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया था। 34 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी समेत 13 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया था। वहीं 22 अक्टूबर को 10 IAS ऑफिसर्स और एक IPS का तबादला किया गया था। राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। 17 अक्टूबर को साय सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला किया था, जिसमें उदय किरण को रायपुर से दंतेवाड़ा भेजा गया है। (Administrative Officers Transfer)



