छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
Chhattisgarh News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार को 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े :- मंत्रिपरिषद की बैठक: CM साय ने शिक्षकों के संविलियन समेत कई अहम फैसले लिए
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के पथरिया रोड इलाके में चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। (Chhattisgarh News )
यह भी पढ़े :- Maharashtra Elections 2024 : BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों का ऐलान
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते सीढ़ी में करंट फैल गया और चारों उसकी चपेट में आ गए। करंट से झुलसने से मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। (Chhattisgarh News )



