Chhattisgarh Breaking News : संयुक्त कलेक्टरों का वेतन वृद्धि के साथ तबादला, पढ़ें पूरी खबर

Administrative Officers Transfer:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार संयुक्त कलेक्टरों का वेतन वृद्धि के साथ ही तबादला किया गया है। इस बार 48 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तबादलों का गुरुवार, 10 और पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। गुरुवार का दिन तबादलों से भरा रहा। पहले 599 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। इसके बाद 10 और पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश अलग से जारी किया गया। इस तरह छत्तीसगढ़ में कुल 609 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है।

इससे पहले भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग आदेश भी जारी कर दिए थे, जिसमें अफसरों के जिले बदल दिए गए। ट्रांसफर आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलों के संयुक्त अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। 2014 बैच के शशांक पांडेय, प्रबंधक सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से संयुक्त कलेक्टर, बालोद की जिम्मेदारी दी गई है। हीरा गवर्णा को बेमेतरा से बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। (Administrative Officers Transfer)

पुलिस मुख्यालय से भी बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ था। प्रदेश सरकार ने 2 IPS अधिकारियों और 26 एएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर किया था। साथ ही आदेश भी जारी कर दिए थे। जारी आदेश के मुताबिक बीपी राजभानू को 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव भेजा गया। इसके अलावा सरजू राम सलाम का ट्रांसफर 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव से करकाभाट, बालोद किया गया। बता दें कि चुनावी साल होने के कारण लगातार तबादले होते ही जा रहे हैं। (Administrative Officers Transfer)

Related Articles

Back to top button