Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकीय स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, पढ़ें पूरी खबर

Advantages of Rationalization: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। फलस्वरूप शिक्षा की क्षेत्र में गुणवत्ता लाए जाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप शालाओं में शिक्षकों की उपलब्धता बच्चों की दर्ज संख्या के अनुपात में किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और वहां पदस्थ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 640 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

जिलों के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लाने शासन की युक्तियुक्तकरण मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप विभिन्न स्थानों में एक ही परिसर या निकट में दो या दो से ज्यादा शालाएं संचालित हैं, ऐसी शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। साथ ही अतिशेष शिक्षकों का शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में युक्तियुक्तकरण कर पदस्थापना की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई की जा रही है। सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मंडावी ने बताया कि राज्य शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप जिला सुकमा में भौगोलिक दृष्टिकोण से जहां आवश्यकता महसूस हो रही हो उन विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत समायोजन की कार्रवाई की जा रही है। (Advantages of Rationalization)

एकल शिक्षकीय शालाओं में युक्तियुक्तकरण

उन्होंने कहा कि अतिशेष शिक्षकों का शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूल जहां एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों का बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता की दृष्टि से सुधार हो ताकि छात्रों को विद्यालय आने जाने में किसी प्रकार का कोई असुविधा उत्पन्न न हो सके। शाला समायोजित होने के फलस्वरूप अतिशेष शिक्षकों का शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में काउंसिलिंग के माध्यम से समायोजन किया जाएगा, जिससे सुकमा जिले में वर्तमान में 25 शिक्षकविहीन और 243 एकल शिक्षकीय शालाओं में कम से कम 02-02 शिक्षकों की व्यवस्था हो जाएगी। इसी तरह माध्यमिक, हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भी विषयवार शिक्षकों की पूर्ति होगी। (Advantages of Rationalization)

कनिष्ठ शिक्षक को अतिशेष की श्रेणी में माना जाएगा

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा संचालनालय छत्तीसढ़ शासन से युक्तियुक्तकरण के लिए जारी निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे विद्यालय जिनकी दूरी 01 किलोमीटर से कम हैं या दर्ज संख्या 10 से कम है, का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 500 मीटर से कम दूरी और दर्ज संख्या 30 से कम वाली शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसी तरह अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए मापदंड निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार प्राथमिक शालाओं में 60 की दर्ज संख्या पर 01 प्रधानपाठक और 01 सहायक शिक्षक का अनुपात रहेगा। इससे ज्यादा संख्या में पदस्थ शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आएंगे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक शालाओं में 105 की दर्ज संख्या पर 01 प्रधानपाठक और 03 शिक्षक का अनुपात होगा। शाला में कार्यभार ग्रहण दिनांक के आधार पर कनिष्ठ शिक्षक को अतिशेष की श्रेणी में माना जाएगा। (Advantages of Rationalization)

Back to top button
error: Content is protected !!