Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 640 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Placement Camp in Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय की ओर से शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज सकरी में 26 मई 2025 को 493 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में नियोजक न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा, बलौदाबाजार की ओर से वरिष्ठ इंजीनियर और इंजीनियर के 03 पद, शैक्षणिक योग्यता बीटेक केमिकल, उम्र 20 से 35 साल, अनुभव 7 से 9 साल, वेतन अनुभव और कम्पनी की ओर से निर्धारित है। कार्यक्षेत्र रिसदा प्लांट होगा।

यह भी पढ़ें:- नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, PM मोदी के सामने प्रस्तुत किया आत्मनिर्भर बस्तर विजन

चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल बलौदाबाजार की ओर से नर्स के 06 पद, शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिग/ANM/GNM, डायलिसिस तकनीशियन के 01 पद, शैक्षणिक योग्यता तकनीशियन और अनुभव 0 से 5 साल, उम्र 18 से 40 साल, वेतन 8 हजार से 20 हजार रुपए पदानुसार देय होगा। स्वीगी लिमिटेड रायपुर की ओर से डिलिवरी एग्जिक्यूटिव के 100 पद, मैनेजर के 01 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक और अनुभव 0 से 6 साल, वेतन 15 हजार से 30 हजार रुपए पदानुसार देय होगा। अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर की ओर से वार्किग पार्टनर के 25 पद, एजेंट के 20 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 60 पद, मार्केटिंग के 15 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पद, सर्वेयर के 25 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर और अनुभव 0 से 10 साल, उम्र 18 से 65 साल, वेतन 10 हजार से 30 हजार रुपए पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ होगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)

बेबी केयर के 50 पद

फिनोवा मेडोर्गा प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की ओर से मदर केयर के 50 पद, बेबी केयर के 50 पद, केयर टेकर के 50 पद, एएनएम नर्स के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से नर्सिग और अनुभव 0 से 2साल, उम्र 18 से 40 साल, वेतन 13 हजार से 15 हजार रुपए पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा। शांता टेक्नो प्राईवेट लिमिटेड रायपुर की ओर से मेकनिकल इंजीनियर के 10 पद, फिटर के 10 पद, वेल्डर के 10 पद, इलेक्ट्रिशियन के 05 पद, हेल्पर के 10 पद, मार्केटिंग के 05 पद, मशीन ऑपरेटर के 10 पद, ड्राइवर के 15 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक, ITI, डिप्लोमा, बीई, बीटेक, एमबीए और हेवी लाइसेंस, अनुभव 6 माह से 10 साल, उम्र 18 से 45 साल, वेतन 10 हजार से 30 हजार रुपए पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)

सूरजपुर में 150 पद पर होगी भर्ती

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो समेत स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से या फोन नंबर 07727299443 से संपर्क कर सकते हैं। वहीं सूरजपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 26 मई को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाना है, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कस प्राईवेट लिमिटेड की ओर से सूरजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर मिल रहा है। (Placement Camp in Chhattisgarh)

सिर्फ पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे

ऐसे बेरोजगार युवा जो ITI डिप्लोमा इंजीनियरिंग और बीई/बीटेक की डिप्लोमाधारी है। उनके लिए चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कस प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा तकनीशियन के 50 पद शैक्षणिक योग्यता, जूनियर इंजीनियर के 50 पद और इलेक्ट्रीकल इंजीनियर के 50 पदों में भर्ती की जायेगी। इन पद के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे । प्लेसमेंट कैंप को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवा इस प्लेसमेंट कैंप का हिस्सा बने और रोजगार प्राप्त कर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हों। इच्छुक आवेदक शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह से निःशुल्क है। प्लेसमेंट कैंप स्थान पर किसी भी प्रकार का शुल्क लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!