रायपुर में युवती का नाबालिग से अफेयर, शादी से इनकार करने पर किया 50 लाख की डिमांड, पढ़ें पूरी खबर

Affair With a Minor: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 28 साल की एक युवती का 17 साल के नाबालिग से अफेयर हुआ। दोनों पहले दोस्त बने और फिर रिश्ते में आ गए। जब युवती ने शादी की बात रखी तो लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने 50 लाख रुपए की मांग की और न मिलने पर थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी। अब मामला महिला आयोग से बाल संरक्षण आयोग को भेज दिया गया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की दोस्ती 17 साल के लड़के से हुई थी। युवती की उम्र 28 साल है और दोनों के बीच 11 साल का अंतर है। दोस्ती के बाद यह रिश्ता प्रेम संबंधों में बदल गया।
यह भी पढ़ें:- बीजापुर-कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद
कुछ समय बाद युवती ने लड़के से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन लड़के ने इससे साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवती ने लड़के से 50 लाख रुपए की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वह उस पर गंभीर आरोप लगाएगी। 17 सितंबर को युवती महिला आयोग पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि नाबालिग ने उसका शारीरिक शोषण किया है। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह लड़के से शादी करना चाहती है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने नाबालिग और उसके माता-पिता को भी सुनवाई के लिए बुलाया। (Affair With a Minor)
माता-पिता ने पेश किए सबूत
सुनवाई के दौरान नाबालिग के माता-पिता ने आयोग के सामने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल से जुड़े दस्तावेज पेश किए। इनसे यह साबित हुआ कि लड़के की उम्र सिर्फ 17 साल है और वह शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है। इन सबूतों के बाद महिला आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और इसे बाल संरक्षण आयोग को भेजने का आदेश दिया गया। आयोग के सामने युवती ने कहा कि उसे लड़के की वास्तविक उम्र की जानकारी नहीं थी। फरवरी 2025 में जब वह पुरानी बस्ती थाना पहुंची, तभी उसे पता चला कि लड़का नाबालिग है। हालांकि आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा कि कानून में नाबालिग के साथ संबंध या शादी की अनुमति नहीं है। (Affair With a Minor)
आयोग की अध्यक्ष की सख्त टिप्पणी
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि लड़का नाबालिग है, इसलिए यह केस हमारे दायरे में नहीं आता। शादी की कानूनी उम्र से वह 4 साल छोटा है। ऐसे मामलों में कार्रवाई बाल संरक्षण आयोग ही कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने से छोटे और नाबालिग लड़कों से अवैध रिश्ते बनाने से बचना चाहिए। ऐसे रिश्तों का कोई भविष्य नहीं होता और यह समाज में बदनामी का कारण बनते हैं। जानकारी यह भी सामने आई कि नाबालिग के माता-पिता ने भी युवती के खिलाफ बाल संरक्षण आयोग में केस दर्ज कराया है। अब दोनों पक्षों की सुनवाई वहीं होगी और आगे की कार्रवाई भी वहीं से तय की जाएगी। (Affair With a Minor)
आयोग ने कहा- अवैध रिश्तों से बचें
डॉ. नायक ने युवतियों और लड़कों से अपील की कि अवैध रिश्तों से बचें और अपनी पढ़ाई-करियर पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि लड़कियां रिश्तों में आकर पैसों की डिमांड करती हैं और केस में फंसाने की धमकी देती हैं। यह दोनों पक्षों के लिए गलत है। युवाओं को ऐसे संबंधों से दूर रहना चाहिए। बता दें कि भारत में लड़कियों की शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 साल और लड़कों की 21 साल तय की गई है। इस मामले में लड़का 17 साल का है। यानी वह अभी नाबालिग है और शादी के लिए अयोग्य है। नाबालिग के साथ संबंध बनाना कानून की नजर में अपराध की श्रेणी में आता है। यह मामला राजधानी में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर युवती शादी और मुआवजे की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर नाबालिग का परिवार उसे ब्लैकमेलिंग और झूठे आरोपों का मामला बता रहा है। फिलहाल केस बाल संरक्षण आयोग के पास है और आगे की कार्रवाई वहीं से तय होगी।



