Google Analytics —— Meta Pixel

CG News : लंबे इंतज़ार के बाद सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

Retired CS IAS Amitabh Jain SCIC : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से लंबित अहम नियुक्तियों को लेकर आखिरकार निर्णय ले लिया है। पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 25 अफसरों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सूचना आयोग में की गई इन नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन एवं अन्य भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत निर्धारित किए जाएंगे। ये शर्तें “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अंतर्गत लागू होंगी।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है। (Retired CS IAS Amitabh Jain SCIC)

गौरतलब है कि राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे और मामला न्यायालय तक पहुंचा था। नियुक्तियों में हुई देरी के कारण सूचना अधिकार से जुड़े कई मामलों का निपटारा प्रभावित हो रहा था। अब इन नियुक्तियों के बाद आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। (Retired CS IAS Amitabh Jain SCIC)

Back to top button
error: Content is protected !!