Google Analytics —— Meta Pixel

Jagannath Temple Ratna Bhandar : आखिर 46 साल बाद आज खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, यहां मौजूद हैं सांप

Jagannath Temple Ratna Bhandar: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के खजाने यानी रत्न भंडार (Jagannath Temple Ratna Bhandar) आज खुल गया है। राज्य सरकार आभूषणों और अन्य कीमती सामानों की सूची बनाने के लिए इस खजाने को 46 साल बाद खोला गया है। इससे पहले यह सन् 1978 में खोला गया था। खजाना खोलने से पहले प्रशासन ने लकड़ी के भारी 6 संदूक मंगाए। इसे उठाने के लिए 8 से 10 लोगों को लगना पड़ा। इन्हें रत्न भंडार गृह में भेजा गया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री का निर्देश- मलेरिया, डायरिया, जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगायें स्वास्थ्य शिविर

इस खजाने के कीमती सामानों की सूची की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने 11 सदस्यीय समिति बनाई है। ये सदस्यीय कमेटी जो रत्न भंडारे के अंदर गए हैं। इनमें जगन्नाथ मंदिर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, पुरी कलेक्टर, ASI सुपरिटेंडेंट, रत्न भंडारा सब कमेटी के सदस्य, सुपरवाइजरी पैनल से दो सदस्य, गजपति महाराज के प्रतिनिधि और सेवक समुदाय से चार लोग शामिल है।

इस समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खोलने का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे के बीच है। जिसके बाद रत्न भंडार को दोपहर 1: 28 बजे फिर से खोल दिया है। ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि जिस स्थान पर कीमती सामान अस्थायी रूप से रखा जाएगा, वह भी तय कर लिया गया है।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि दुनियाभर में रह रहे भगवान जगन्नाथ के भक्तों को काफी समय से इस पल का इंतजार था। भंडारे से निकलने वाले आभूषणों की क्वालिटी की जांच होगी और कीमती सामानों का वजन किया जाएगा। इस खजाने को लेकर मेडिकल टीम अलर्ट है, क्योंकि यहां सांपों की मौजूदगी बताई जा रही है।

मंदिर के देवताओं के रखे हैं बेशकीमती गहने
चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर में एक रत्न भंडार है। कहा जाता है कि इसी रत्न भंडार में जगन्नाथ मंदिर के तीनों देवताओं जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा के गहने रखे गए हैं। कई राजाओं और भक्तों ने भगवान को जेवरात चढ़ाए थे। उन सभी को रत्न भंडार में रखा जाता है। इस रत्न भंडार में मौजूद जेवरात की कीमत बेशकीमती बताई जाती है। आज तक इसका मूल्यांकन नहीं किया गया है। यह ऐतिहासिक भंडार जगन्नाथ मंदिर के जगमोहन के उत्तरी किनारे पर है।

बता दें, पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1952 के तहत तैयार किए गए अधिकारों के रिकॉर्ड में भगवान जगन्नाथ के आभूषणों की एक सूची शामिल है। जगन्नाथ मंदिर का यह रत्न भंडार (Jagannath Temple Ratna Bhandar) दो भागों में बंटा हुआ है।
1- भीतरी भंडार
2- बाहरी भंडार

बाहरी भंडार में भगवान को अक्सर पहनाए जाने वाले जेवरात रखे जाते हैं। वहीं जो जेवरात उपयोग में नहीं लाए जाते हैं, उन्हें भीतरी भंडार में रखा जाता है। रत्न भंडार का बाहरी हिस्सा अभी भी खुला है, लेकिन भीतरी भंडार की चाबी पिछले छह साल से गायब है।

खजाने की रक्षा कर रहे सांप!
बताया जाता है कि आंतरिक रत्न भंडार से अक्सर फुफकारने की आवाजें आती रहती हैं। यह भी मान्यता है कि सांपों का एक समूह भंडार में रखे रत्नों की रक्षा करता है। इसलिए रत्न भंडार को खोले जाने से पहले मंदिर समिति ने भुवनेश्वर से सांप पकड़ने में निपुण दो व्यक्तियों को पुरी बुलाया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में रत पड़ने पर वे तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के जरूरत लिए डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!