Google Analytics —— Meta Pixel

अग्निवीर भर्ती योजना में हो सकता है बदलाव, सरकार गठन से पहले JDU ने दिए संकेत

Agniveer Yojana: देशभर में अग्निवीर योजना लागू होने के बाद जमकर हिंसा हुई थी। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने योजना को वापस नहीं लिया था। साथ ही अग्निवीर योजना में कोई बदलाव भी नहीं किया था, लेकिन इस बार योजना में बदलाव हो सकता है। दरअसल, NDA में शामिल जेडीयू ने इसके संकेत दिए हैं। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग नाराज है। हमारी पार्टी चाहती है कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं उन पर विस्तार से चर्चा हो और उन्हें दूर किया जाए।

उन्होंने कहा कि यूसीसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर CM नीतीश कुमार ने विधि आयोग प्रमुख को पत्र लिखा चुके हैं। हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सभी हितधारकों से बात करके इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा। इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी। ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं, जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए – सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है। समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है। (Agniveer Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!