Google Analytics —— Meta Pixel

समाज और सुरक्षा के लिए AI बहुत जरूरी, फ्रांस में AI समिट में बोले पीएम मोदी

PM Modi in AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन समिट (PM Modi in AI Summit) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें ओपन सोर्स सिस्टम विकसित करना चाहिए जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पक्षपात रहित गुणवत्तापूर्ण डेटा सेंटर बनाने चाहिए, हमें प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करना चाहिए और लोगों को केन्द्रित करने वाले एप्लिकेशन बनाने चाहिए।

यह भी पढ़े :- Parliament Budget Session : मैं मछली नहीं खाता, जब लोकसभा स्पीकर को संसद में बोलनी पड़ी यह बात, पढ़े पूरी खबर

हमें साइबर सुरक्षा, गलत सूचना और डीपफेक से संबंधित चिंताओं को दूर करना चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रौद्योगिकी स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में निहित हो ताकि यह प्रभावी और उपयोगी हो। एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है। एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन (PM Modi in AI Summit) को संबोधित करते हुए कहा, “मैं एक सरल प्रयोग से शुरू करता हूं। यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट किसी एआई ऐप पर अपलोड करते हैं तो यह सरल भाषा में बता सकता है कि इसका क्या मतलब है, लेकिन यदि आप उसी ऐप से किसी व्यक्ति की बाएं हाथ से लिखने की छवि बनाने के लिए कहते हैं, तो सबसे अधिक संभावना है कि ऐप किसी व्यक्ति को उसके दाएं हाथ से लिखते हुए दिखाएगा क्योंकि प्रशिक्षण डेटा में यही बात हावी है। यह दर्शाता है कि AI की सकारात्मक क्षमता बिल्कुल अद्भुत है, इसमें कई पूर्वाग्रह हैं जिनके बारे में हमें सावधानी से सोचने की आवश्यकता है। इसीलिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने तथा मुझे इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभारी हूं।

इंडिया अपना अनुभव शेयर करने को तैयार- पीएम मोदी

AI समिट में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंटपूल है. उन्‍होंने आगे कहा, ‘भारत अपने अनुभव और क्षमताओं को शेयर करने के लिए तैयार है, ताकि AI का भविष्‍य सबके लिए बेहतर साबित हो सके. किसी एक के पास हमारे सामूहिक भविष्‍य और साझा लक्ष्‍य की कुंजी नहीं हो सकती है.’ बता दें कि AI के डेवलपमेंट के साथ ही कई तरह की आशंकाएं भी गहराने लगी हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्कफोर्स में इसका दखल बढ़ेगा और बड़ी तादाद में नौकरियां जाएंगी. पीएम मोदी ने इन्‍हीं आशंकाओं को दूर करने का प्रयास‍ किया.

AI इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में AI एक्शन समिट को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “AI पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है. AI इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!