छत्तीसगढ़ में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान
Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े :- श्मशान जाने से पहले लौटी जिंदगी: एम्बुलेंस में झटका लगा और महिला ने खोल दी आंखें, पढ़े पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक विंग कमांडर विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने बेडरूम के अंदर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि सुबह सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय उनके दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विपुल यादव मूल रूप से आजमगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्वों के लिए पदस्थ थे।
पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पहले एयरफोर्स में कार्यरत थीं और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम करती हैं। दोनों की साल 2014 में लव मैरिज हुई थी। (Chhattisgarh News)
घटना के समय उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। (Chhattisgarh News)



