BJP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का निकाला तोड़, ‘विपक्ष’ शब्द का करेगी इस्तेमाल

BJP on Opposition Alliance: चुनावी साल में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच BJP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का तोड़ निकाल लिया है। बैठक में तय हुआ है कि BJP विपक्षी गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव हो या पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, इसमें विपक्ष का इंडिया नैरेटिव नहीं चलेगा। दरअसल, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने से भाजपा असहज थी। इंडिया कहकर आलोचना करने में दिक्कत हो रही थी। पार्टी में मंथन जारी रहा। कुछ ने सुझाव दिए कि ‘इन डिए’ या ‘ईस्ट इंडिया’ का इस्तेमाल हो, लेकिन बात नहीं बनी।

यह भी पढ़ें:- चिरायु योजना : अलीना की थकान भरी जिंदगी बनी खुशहाल

इस पर मंथन के बाद तय हुआ कि विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा ने कहा कि सिर्फ विपक्षी दल या विपक्षी गठबंधन कहा जाए। जहां गठबंधन हो वहां ‘विपक्षी गठबंधन’ और जहां गठबंधन न हो जैसे- तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश वहां ‘विपक्ष’ का इस्तेमाल किया जाए। इससे विपक्ष की आलोचना करने में दिक्कत नहीं होगी। (BJP on Opposition Alliance)

PM मोदी ने नाम को लेकर बोला था हमला

इससे पहले 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP संसदीय दल की बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर तीखा प्रहार किया था। PM मोदी ने कहा था कि सत्ता चाहने वाले और देश को तोड़ने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं। इनमें भी इंडिया आता है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) में भी इंडिया नाम आता है, लेकिन लोग इससे गुमराह नहीं होंगे। INDIA नाम रख लेने से इंडिया नहीं हो जाता है। विपक्ष ने विपक्ष में ही रहने का मन बना लिया है। (BJP on Opposition Alliance)

खड़गे ने PM मोदी के बयान पर जताया था ऐतराज

PM मोदी के बयान पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा था कि हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे। अरे, आप मणिपुर पर बात करिए ना। खड़गे ने कहा था कि मणिपुर में बच्चियों का रेप हो रहा है। वो हिंसा की आग में जल रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और PM मोदी INDIA की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे लेकर  ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि- आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर के जख्मों पर मरहम लगाने में मदद करेंगे। हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उसके लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार को दोबारा बनाएंगे। (BJP on Opposition Alliance)

Related Articles

Back to top button