Ambedkar statue vandalism : अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला मामला

Ambedkar statue vandalism : रायगढ़ के अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई।
9 जून की सुबह प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना आम नागरिकों द्वारा पुलिस को दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। टीम में चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर, छाल थानों के प्रभारी और साइबर सेल की टीम शामिल थी।
यह भी पढ़ें :- Triple talaq case Durg : बाइक नहीं मिली तो दिया तीन तलाक, सास ने कैंची से हमला किया, पति ने मारपीट कर घर से निकाला
सीसीटीवी फुटेज खंगालने, टावर डंप से 5 लाख मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस से जांच की गई। एक फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी पहचान बजरंग पारा निवासी रमेश जोशी और जोगीडीपा निवासी वीरेंद्र सारथी के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। (Ambedkar statue vandalism)
आरोपियों ने बताया कि 8 जून की रात शराब पीने के बाद रमेश के घर पर विवाद हुआ, जिसके बाद वे इधर-उधर भटकते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। वहां उन्होंने बदनियती से प्रतिमा पर मिट्टी लगाई और फिर पैदल ही वीरेंद्र के घर चले गए। अगले दिन जब घटना को लेकर गुस्से की खबर मिली, तब से वे छिपते रहे। (Ambedkar statue vandalism)
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज से मिलाया गया। आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 254/2025 के तहत BNS की धारा 298, 324(3), 353(2), 299, 302, 196(1)(क)(ख), 196(2), लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 9 और 3(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और संबंधित थानों की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (Ambedkar statue vandalism)



