Google Analytics —— Meta Pixel

PMAY Chhattisgarh ranking : PMAY में रायगढ़ अव्वल, बिलासपुर दूसरे स्थान पर, 20 हजार से ज्यादा पक्के मकान बनकर तैयार

PMAY Chhattisgarh ranking : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में पक्के मकानों के निर्माण को लेकर हालिया आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है, जहां अब तक 20,067 मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे स्थान पर बिलासपुर जिला रहा, जहां 20,038 घर बने हैं, जबकि तीसरे नंबर पर जांजगीर-चांपा जिला है, जहां 19,466 मकानों का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें :- Ambedkar statue vandalism : अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला मामला

सक्ति जिले में 17,872, बलौदा बाजार में 16,782 और राजधानी रायपुर में 16,285 पक्के मकान बनाए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार रायपुर छठवें स्थान पर रहा है। इसके अलावा कोरबा में 14,639, कवर्धा में 13,044, महासमुंद में 12,776 और बलरामपुर में 12,613 मकानों का निर्माण पूरा हुआ है। (PMAY Chhattisgarh ranking)

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित, पक्के और गरिमापूर्ण आवास की सुविधा देना है। इस लक्ष्य की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन ने अनुकरणीय पहल करते हुए न केवल समय पर लक्ष्य को पूरा किया, बल्कि वंचित वर्ग के लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा भी सुनिश्चित की है।

हालांकि योजना के क्रियान्वयन में जिला स्तर पर भिन्नताएं भी देखने को मिली हैं। जहां कुछ जिलों में प्रशासन की सक्रियता से कार्य में तेजी आई, वहीं कुछ जगहों पर पात्र परिवारों को लाभ मिलने में समय लगा। फिर भी योजना के अंतर्गत बने घरों से लाखों लोगों को राहत मिली है, जो अब तक कच्चे या असुरक्षित घरों में रह रहे थे। (PMAY Chhattisgarh ranking)

इन पक्के घरों ने न सिर्फ उन्हें छत मुहैया कराई, बल्कि आत्म-सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और स्थायित्व का अनुभव भी कराया है। योजना के माध्यम से सरकार गरीब और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। (PMAY Chhattisgarh ranking)

Back to top button
error: Content is protected !!