Triple talaq case Durg : बाइक नहीं मिली तो दिया तीन तलाक, सास ने कैंची से हमला किया, पति ने मारपीट कर घर से निकाला
Triple talaq case Durg : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल में लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। विरोध करने पर पति और सास ने मारपीट की और अंततः पति ने ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़ें :- Raipur wedding violence : रायपुर में शादी समारोह में बवाल, मेहमानों से मारपीट, गाड़ियां जलाईं; महिलाओं पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
बिलासपुर के तारबाहर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर 2022 में भिलाई के सुपेला निवासी नासीर अली (25) से मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत हुई थी। युवती के पिता ने हैसियत से बढ़कर उपहार भी दिए, बावजूद इसके शादी के महज 10 दिन बाद से ही ताने और प्रताड़ना शुरू हो गई। (Triple talaq case Durg)
पीड़िता ने बताया कि पति नासीर और उसकी मां फरीदा बेगम ने मानसिक रूप से परेशान करने के साथ शारीरिक हिंसा भी की। बार-बार दहेज में बाइक की मांग की गई। मायके की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बाइक नहीं दी जा सकी, जिससे नाराज होकर ससुराल वालों ने महिला पर अत्याचार बढ़ा दिए। (Triple talaq case Durg)
जब वह प्रताड़ना से तंग आकर मायके लौटी, तब दोनों परिवारों की बैठक हुई। नासीर ने महिला को भरोसा दिलाया कि अब वह अच्छे से रखेगा, जिस पर महिला ससुराल लौट आई। लेकिन वहां पहुंचते ही फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया। महिला ने बताया कि सास ने कैंची से हमला किया और पति ने मारपीट की। इसके बाद पति ने उसे तीन बार ‘तलाक’ कहकर घर से निकाल दिया।
अब वह अपने मायके में रह रही है। सुलह के सभी प्रयास नाकाम होने के बाद उसने बिलासपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नासीर अली, उसकी मां और अन्य परिजनों के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। (Triple talaq case Durg)
ASP अर्चना झा ने बताया कि महिला की काउंसलिंग कराई गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



