Google Analytics —— Meta Pixel

आज बस्तर दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नो-ड्रोन जोन घोषित, तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था

Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (13 दिसंबर) बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा और अहम ऐलान कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे थे, जो आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें:- कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री साय

दोपहर 2:35 बजे अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 2:45 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम पहुंचकर बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे सरेंडर किए गए नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे और पुनर्वास की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी लेंगे। गृहमंत्री शाह शाम 4:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे और इसके बाद 4:55 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह एक महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रदेश आए थे। हर दौरे के दौरान वे नक्सल ऑपरेशनों और एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा फीडबैक ले रहे हैं। (Amit Shah Bastar Tour)

3500 से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा

संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अलग-अलग खेलों में करीब 3500 युवाओं ने भाग लिया। बस्तर संभाग के सात जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव से खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसके अलावा 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने भी खेलों में हिस्सा लिया। इनकी टीम का नाम “नुआ बाट“ रखा गया है। बता दें कि पिछले साल यह संख्या लगभग 300 थी, जो इस बार बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। (Amit Shah Bastar Tour)

जगदलपुर में भारी वाहनों की एंट्री बैन

शाह के दौरे को देखते हुए जगदलपुर शहर में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जगदलपुर से रायपुर और नगरनार की ओर जाने वाली यात्री बसें डायवर्टेड रूट- बस स्टैंड, बोधघाट, लमानी चौक, आड़ावाल बाइपास, एनएमडीसी चौक और आमागुड़ा चौक से होकर गुजरेंगी। शहर में ट्रक और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को आने-जाने की छूट दी गई है। विमान यात्रियों को बोधघाट मार्ग से एयरपोर्ट आना-जाना होगा।

नो-ड्रोन जोन घोषित, तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कुम्हारपारा चौक से शहीद पार्क, चांदनी चौक से कलेक्ट्रेट मार्ग और इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कलेक्टर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे जगदलपुर शहर को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात की गई हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। (Amit Shah Bastar Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!