
Amit Shah on AAP: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए। अब समय आ गया है, दिल्ली को इस AAP-दा से मुक्त करने का। अब समय आ गया है, दिल्ली को शराब माफियाओं से मुक्त करने का, अब समय आ गया है, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का, अब समय आ गया है, कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।
यह भी पढ़ें:- AAP छोड़ने वाले 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल, चुनाव में आम आदमी पार्टी को हो सकता है नुकसान
गृहमंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली में 3G की सरकार चल रही है। 3G का मतलब है- घोटाले वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार और घपले करने वाली सरकार। केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना नदी को साफ करेंगे, छठ पूजा बहुत अच्छे से होगी और मैं यमुना में डुबकी लगाउंगा, लेकिन आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ। ये (केजरीवाल) बस बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। (Amit Shah on AAP)
शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, जहर हरियाणा सरकार ने नहीं मिलाया, आपने प्रदूषण फैलाकर यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है। दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का अपना घर बनाने वाले केजरीवाल बड़े भोले बनकर कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे। इन्होंने तो करोड़ों का बंगला भी बनाया और हजारों करोड़ का घोटाला भी किया। PM मोदी ने इस बजट में पूर्वांचल को निहाल कर दिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं। (Amit Shah on AAP)
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मध्यम वर्ग को ₹12 लाख तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है। Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करना है और आपको मुफ्त इलाज मिलेगा। केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी के झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में गटर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि एक बार मोदी जी को मौका दीजिए, पांच साल में दिल्ली को हम दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाने का काम करेंगे। (AmitS hah on AAP)