Google Analytics —— Meta Pixel

CRPF की कोबरा बटालियन को आता देख नक्सलियों की रूह कांप जाती है: शाह

Amit Shah on CRPF: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह MP के नीमच में आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) दिवस परेड-2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब आजादी की शताब्दी का इतिहास लिखा जाएगा, सबसे पहले सुरक्षाबलों के अमर शहीदों की वीरता की गाथा स्वर्णिम अक्षरों से लिखी जाएगी। शाह ने CRPF के 2264 जवानों के देश की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत 2047 में विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में शहीद CRPF कर्मियों के बलिदान का बहुत बड़ा योगदान है। शाह ने कहा कि CRPF के जवानों ने हमेशा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, इसीलिए देश में जब भी कहीं अशांति होती है और वहां CRPF जवान उपस्थित होते हैं और यह भरोसा होता है कि CRPF मौजूद है तो विजय सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें:- कोर्ट को मिला विशेष अधिकार लोकतांत्रिक शक्तियों के खिलाफ न्यूक्लियर मिसाइल बन गया: उपराष्ट्रपति

गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी CRPF ने अपने साहस, समर्पण, बहादुरी और बलिदान से न केवल देश को सुरक्षित बनाया है, बल्कि हमारी धरोहरों और लोकतंत्र की रक्षा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। CRPF देश की सुरक्षा, शांति और सद्भाव की दिशा में आठ दशकों से ज्यादा समय से निरंतर कार्य कर रही है। चाहे राष्ट्रीय एकता के अभियानों में सहभागिता हो, समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी हो या नक्सलमुक्त भारत अभियान को गति देनी हो- CRPF विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। कश्मीर की वादियों में नापाक इरादे रखकर अशांति फैलाने वाले आतंकियों से लड़ना हो, चाहे पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने के लिए तैनात होना हो, या पशुपति से तिरुपति तक लाल आतंक फ़ैलाने का हौसला रखने वाले नक्सलियों को चार जिलों में समेटकर रखन हो इन सभी में CRPF के जवानों का बहुत बड़ा योगदान है। (Amit Shah on CRPF)

 

उन्होंने कहा कि हमारे CRPF को देश का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल होने का गौरव प्राप्त है। कई पुस्तकें भी हमें CRPF के जवानों की वीरता, कर्तव्यपरायणता, हौसला और देशभक्ति की गाथा नहीं लिख सकती। PM मोदी ने 2018 में देशभर के सभी शहीद पुलिसकर्मी और CAPF के जवानों की स्मृति में दिल्ली के चाणक्यपुरी में ‘राष्ट्रीय पुलिस स्मारक’ बनाकर हॉट स्प्रिंग की शहादत को अमर स्वरुप देने का काम किया है। 76 सालों की आजादी के इतिहास में कई ऐसे मौके हैं, जहां CRPF ने देश की आन, बान और शान को बचाकर रखा है। लद्दाख में 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सेना का मुकाबला केवल कुछ चुनिंदा जवानों ने किया और सभी ने शहादत हासिल की। इसलिए देश के सभी पुलिस बल हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में मनाते हैं। (Amit Shah on CRPF)

शाह ने कहा कि CRPF की कोबरा बटालियन आज शौर्य का परिचयक बनी है। मैं कोबरा बटालियन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शाबाशी देना चाहता हूं। 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा, ये प्रण जो देश ने लिए हैं, उसके पीछे हमारे CRPF के वीर जवान हैं। सीआरपीएफ की सबसे बड़ी कामयाबी, जो देश में अनेक वर्षों तक याद रखी जाएगी, वो यह है कि देश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सीआरपीएफ ने बहुत बड़ा योगदान दिया था। आज भी जो बचे-खुचे नक्सली हैं, जब उन्हें पता चलता है कि उनकी तरफ सीआरपीएफ के कोबरा जवान बढ़ रहे हैं, तो उनकी रूह कांप जाती है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति स्थापित रखने में सीआरपीएफ का अहम योगदान रहा है। (Amit Shah on CRPF)

केंद्रीय गृहमंत्री ने की जमकर तारीफ

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जब कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे थे, तो बहुत सारी आशंकाएं थी, लेकिन हमें गर्व है कि सीआरपीएफ और बाकी सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा वहां इतनी सुरक्षा सुनिश्चित की गई कि एक भी बूथ कोई लूट नहीं पाया और एक भी जगह गोली नहीं चली। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। चाहे अमरनाथ की यात्रा हो या वैष्णो देवी की यात्रा हो चाहे श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा हो या महाकुंभ का अवसर, सभी जगह CRPF के जवानों ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। स्वच्छ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता ही सेवा, एक पेड़ मां के नाम जैसे कई अभियानों को CRPF के जवानों ने बहुत अच्छे तरीके से जमीन पर उतारकर यह सिद्ध किया है कि हाथ में बंदूक तो है, लेकिन समाज की हर समस्या के साथ लड़ने में CAPF के जवान हमेशा सजग हैं। (Amit Shah on CRPF)

नक्सलियों को लेकर कही यह बात

उन्होंने कहा कि CRPF को देश ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल होने का गौरव प्राप्त है। कई अवसरों पर CRPF ने देश की आन, बान और शान की रक्षा की है। पशुपतिनाथ से तिरुपति तक लाल आतंक का सपना देखने वाले नक्सलियों को सिर्फ 4 जिलों तक समेट देने में CRPF की अहम भूमिका रही है। CRPF के कोबरा बटालियन का नाम सुनते ही दुर्दांत नक्सलियों की भी रूह कांप जाती है। CRPF के जवानों के कारण ही देश 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होने वाला है। CRPF ने सुरक्षा ग्रिड का विस्तार किया, जिसके कारण नक्सल हिंसा में 70% तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 248 बटालियन, 4 जोनल मुख्यालय, 21 सेक्टर मुख्यालय, 2 परिचालन सेक्टर मुख्यालय, 17 रेंज और 39 प्रशासनिक रेंज में लगभग 3 लाख CRPF जवान हर जगह देश की शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। (Amit Shah on CRPF)

Back to top button
error: Content is protected !!