Google Analytics —— Meta Pixel

CG Assembly Elections :  20 को रायपुर आएंगे अमित शाह, साइंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG Assembly Elections :  छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा भी जारी है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

यह भी पढ़े :- अब तिरुपति बालाजी मंदिर जाने वाले भक्तों को अपने साथ में रखनी होगी छड़ी, पढ़ें पूरी ख़बर

गृह मंत्री अमित शाह यहां जनजातीय मंत्रालय की ओर से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद अमित शाह भाजपा के आला नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारी (CG Assembly Elections ) पर चर्चा कर सकते हैं।

गृह मंत्री के आने के महज हफ्तेभर बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को (CG Assembly Elections )छत्तीसगढ़ आयेंगे। पीसीसी दीपक बैज ने खड़गे के आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बाद 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितंबर को केसी वेणुगोपाल रायपुर आयेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!