Google Analytics —— Meta Pixel

गुस्साए ग्रामीणों ने बिहार मंत्री पर किया हमला, पैदल भागकर बचाई जान

Villagers attacked Bihar minister :  बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि मंत्री को जान बचाकर पैदल भागना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे किसी तरह निकलने में सफल रहे।

हादसे से उपजा गुस्सा

कुछ दिन पहले पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी, जिनमें इस गांव के भी लोग शामिल थे। इसी के बाद आज सुबह मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिवार से मिलने हिलसा के मलावां गांव पहुंचे थे। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने वहां हमला बोल दिया।

सुरक्षाकर्मी और समर्थक घायल

ग्रामीणों के हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और समर्थक भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मंत्री पर हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (Villagers attacked Bihar minister)

पैदल भागे मंत्री

कार्यक्रम खत्म होते ही जैसे ही मंत्री भीड़ के सामने आए, ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को किसी तरह बचा लिया, लेकिन खुद घायल हो गए। हालात ऐसे बने कि मंत्री श्रवण कुमार को लगभग एक किलोमीटर तक पैदल भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। (Villagers attacked Bihar minister)

Back to top button
error: Content is protected !!