Chhattisgarh News : निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी एक सितंबर को समीक्षा

Chhattisgarh Construction Departments: छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा एक सितंबर 2025 (सोमवार) को की जाएगी। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) द्वारा ली जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक जानकारी और अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता आर. पुराम ने बताया गया कि विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किए जाने के उद्देश्य से विभागवार समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- गुस्साए ग्रामीणों ने बिहार मंत्री पर किया हमला, पैदल भागकर बचाई जान
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जल संसाधन विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, 12:30 बजे से 1:30 बजे तक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग, दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक लोक निर्माण विभाग और 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण विभाग के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को विभागवार निर्धारित समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। (Chhattisgarh construction departments)



