ट्रंप का दावा – “मोदी से बात कर रोका परमाणु युद्ध”, भारत ने कहा – झूठा प्रचार

US Tariff on India : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘‘परमाणु युद्ध’’ में बदलने से रोक दिया था। ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत नहीं होते तो वह व्यापार समझौता नहीं करते और भारत पर भारी शुल्क (US Tariff on India) लगा देते। हालांकि भारत ने ट्रंप के इस दावे को हमेशा खारिज किया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर : निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी एक सितंबर को समीक्षा
ट्रंप का दावा – ‘‘मोदी से की बात’’
व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा –
“मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि पाकिस्तान के साथ क्या चल रहा है। नफरत बहुत ज्यादा थी। मैंने कहा कि मैं कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता… तुम लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाओगे… फिर मैंने चेतावनी दी कि हम आप पर इतने ऊंचे शुल्क (US Tariff on India) लगाएंगे कि आपका सिर चकरा जाएगा।”
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी चेतावनी के 5 घंटे के भीतर युद्ध खत्म हो गया। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘‘सात या उससे ज्यादा विमान गिराए गए थे’’, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि किस देश के विमान।
भारत का रुख – ‘‘कोई तीसरा पक्ष नहीं’’
भारत लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम का निर्णय दोनों देशों के डीजीएमओ (महानिदेशक सैन्य संचालन) के बीच सीधे संवाद से हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में स्पष्ट कहा था कि किसी भी देश के नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए नहीं कहा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दोहराया कि संघर्ष विराम में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था।
ट्रंप के बयान की पृष्ठभूमि
ट्रंप यह दावा ऐसे समय पर कर रहे हैं जब भारत पर 50% टैरिफ लगाने का उनका नोटिस 27 अगस्त से लागू हो रहा है। ट्रंप पहले भी 40 से अधिक बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत–पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका और ‘‘सात युद्ध’’ विश्व स्तर पर अपने दबाव से खत्म कराए।



