Google Analytics —— Meta Pixel

प्रयागराज का ओंकार गणेश मंदिर : सृष्टि का पहला श्री गणेश धाम

पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य Omkar Ganesh Temple : गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में गणपति आराधना की धूम है। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा तट पर स्थित श्री ओंकार गणेश मंदिर (Omkar Ganesh Temple) को सृष्टि का पहला श्री गणेश मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि यहीं से गणेश आराधना की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़े :- ट्रंप का दावा – “मोदी से बात कर रोका परमाणु युद्ध”, भारत ने कहा – झूठा प्रचार

मंदिर (Omkar Ganesh Temple) के पुजारी बताते हैं कि इस स्थान पर सर्वप्रथम ‘ओंकार’ का उद्घोष हुआ था, इसी कारण इसे श्री ओंकार गणेश मंदिर भी कहा जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रजापति ने सृष्टि को दैत्यों की बुरी नज़र से बचाने के लिए गणपति को विघ्नराज के रूप में अपने हाथों से यहां स्थापित किया था। तभी से भगवान गणपति के इस रूप को आदि गणेश कहा जाने लगा।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : निर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी एक सितंबर को समीक्षा

इतिहास बताता है कि मुगल सम्राट अकबर के वित्त मंत्री टोडरमल, जो स्वयं गणपति भक्त थे, ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके प्रमाण आज भी मौजूद हैं।

आज भी यहां रोज़ाना सुबह-शाम भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार होता है। इस बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि से मंदिर का आधा हिस्सा जलमग्न हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भक्त जल में उतरकर आराधना कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत विचार, कथन और जानकारियाँ केवल सामान्य जानकारी एवं अध्ययन हेतु हैं। लेख में उल्लिखित बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति के अनुसार भिन्न हो सकती है। किसी भी प्रकार की धार्मिक या आध्यात्मिक सलाह के लिए संबंधित विद्वानों या गुरुजनों से परामर्श लेना उचित होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!