Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव सट्टा ऐप मामले में एक और गिरफ्तारी, पैनल ऑपरेटर गिरफ्तार

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED ने भिलाई से नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। भिलाई के वैशाली नगर का रहने वाला नीतीश दीवान महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App Case) प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेशन का काम करता था।

ED ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

यह भी पढ़े :- Kisan Andolan 2.0 : किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की मौत, दो दिन पहले पहुंचा था दिल्ली बॉर्डर

सूत्रों के मुताबिक नीतीश दीवान महादेव सट्टा ऐप  (Mahadev Satta App Case) की पैनल ऑपरेटर टीम में था। यह उन्हीं के साथ 2 साल तक दुबई में रहा। यह भी पता चला है कि, नीतीश ने महादेव ऐप से कमाए पैसों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है। उसने अवैध कमाई को प्रमोटर्स के कहने पर अपने अकाउंट के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था। सट्टे के पैसों को नीतीश दीवान के जरिए इन्वेस्ट किया गया है। बताया तो यह भी गया है कि, उसके नाम से दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदी गई है।

ED के वकील के मुताबिक, महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App Case) कारोबार को उसके प्रमोटर्स इंटरनेशनल लेबल तक ले जाने के तैयारी में थे। इसके लिए नीतीश दीवान ने जिम्बॉब्वे की यात्रा भी की थी। जिम्बॉब्वे जाकर नीतीश ने महादेव ऐप की बिजनेस अपॉर्चुनिटी को सर्च किया था। ये बात नीतीश दीवान ने खुद अपने स्टेटमेंट में बताई है। वकील के मुताबिक अभी उससे और पूछताछ होनी है, जल्द ही कई खुलासे हो सकते हैं।

पैनल ऑपरेटर गिरफ्तार
पैनल ऑपरेटर गिरफ्तार
Back to top button
error: Content is protected !!