Google Analytics —— Meta Pixel

हैवानियत की एक और कहानी आई सामने, पति की लाश के सामने महिला से बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

Another Story of Cruelty :  युवक ने पति की हत्या करने के बाद लाश के बगल में ही उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। यह ह्दयविदारक घटना छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंसानियत की हत्या और हैवानियत का ऐसा नंगा नाच को सुनक लोगों का दिल दहल गया है। इस घटना ने लोग झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें:- बारिश के बीच कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, रायपुर दक्षिण विधानसभा से आगाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय मृतक सुखलाल को अपनी पत्नी का आरोपी 21 वर्षीय कार्तिक कोरवा के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उनकी बीच विवाद भी होता था। घटना के दिन पति-पत्नी अपने झोपड़ी में सोए थे। रात करीब 12 बजे आरोपी कार्तिक वहां पहुंचा। कार्तिक को देखकर सुखलाल ने भड़क उठा। और पत्नी से गलत संबंध होने की बात कहकर उसे विवाद शुरू कर दिया। (Another Story of Cruelty)

इसी दौरान आरोपी कार्तिक सुखलाल को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पति को मरते देख रोती-बिलखती महिला को देख आरोपी को तरस नहीं आया। हवस में अंधा होकर आरोपी ने हत्या के बाद पति की लाश के बगल में ही उसकी पत्नी को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को धमकी दी कि उसने इस घटना के संबंध में किसी को बताया तो वह उसकी भी हत्या कर देगा।

मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर से हिरासत में लिया। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (Another Story of Cruelty)

Back to top button
error: Content is protected !!