Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 20 नए डॉक्टर्स की नियुक्ति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश

Appointment of Doctors 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 03 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 02 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 01 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 03 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर शांति और विकास की रौशनी फैलाने छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित: CM साय

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. पी सुधाकर, डॉ. राहुल माणिकराव राठौड़, डॉ. समीरानन्दन रेड्डी सी., डॉ. वी अमरिंदर को जिला अस्पताल बीजापुर और डॉ समीर रजक की जिला अस्पताल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना की गई है। (Appointment of Doctors 2025)

बस्तर संभाग के लिए इन्हें जिम्मेदारी

रायपुर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ दीनेंद्र प्रधान, डॉ. साक्षी नायक, डॉ. जाश्मीन चावड़ा बिलासपुर संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ विरेंद्र कुमार सार्वा, डॉ. विशाल कुमार केसर, डॉ. उपासना साहू, डॉ जीनत शेख, डॉ निशि निर्मल, डॉ सौरव विश्वास सरगुजा संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ. आस्था जयसवाल, डॉ प्रीति कुशवाहा दुर्ग संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. आकाश साहू, डॉ. समीक्षा डाकलिया, डॉ. स्वाती मिश्रा और बस्तर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. एम. रामाकृष्णा मादारापु को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। (Appointment of Doctors 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!