राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ कल से, तीन दिनों तक होगा रंगारंग कार्यक्रम

Rajyotsav 2022 : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Rajyotsav 2022) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विभिन्न देशों से एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन होता है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार (Rajyotsav 2022) के विभिन्न विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा भी देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें : Gujarat Bridge Accident में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 141, गृहमंत्री शाह ले रहे हालात का जायजा

Rajyotsav 2022 में ऐसी होगी कार्यक्रम स्थल की सजावट

यहां कार्यक्रम स्थल के सेंट्रल एरिया में जनजातीय लोककला और शिल्प पर केन्द्रित शिल्पग्राम बनाया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी पकवानों समेत अनेक तरह के लजीज व्यंजनों से सजा फूड जोन भी होगा। साइंस कॉलेज स्थित आयोजन स्थल पर थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां व्यावसायिक स्टॉल और किताब मेला भी लगाया जाएगा और स्वास्थ्य सहायता केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा।

साइंस कॉलेज मैदान पर राज्योत्सव के दौरान विकास प्रदर्शनी में राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल लगेंगे। साइंस कॉलेज मैदान के सेेंट्रल एरिया में बनाए जाने वाले शिल्पग्राम में 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। फूड जोन में 24 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोग अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।

पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक

राजधानी में चलने वाली तीन दिवसीय राज्योत्सव को लेकर पुलिस अधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें आईजी, एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक ले रहे इंटेलीजेंस के आईजी डॉक्टर आनंद छाबड़ा ने पुलिस अधिकारियों को बाहर से आने वाले वीआईपी, मेहमान व अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Raipur Kochi Flights : रायपुर से मुंबई और कोचिन के बीच शुरू होगी उड़ान, देखें नई फ्लाइट की समय सारणी

राज्यपाल को Rajyotsav 2022 का आमंत्रण

राज्यपाल अनुसुईया उइके से शनिवार को राजभवन में प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सौजन्य भेंट की। मंत्री भगत ने राज्यपाल को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने राज्यपाल को राज्योत्सव और महोत्सव कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button