Google Analytics —— Meta Pixel

केजरीवाल ने ED पर लगाया आरोप, कहा- भाजपा के इशारे पर भेजा नोटिस

Arvind Kejriwal on ED: दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री फंसते ही जा रहे हैं। इस बीच ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ पर जाने से पहले CM अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- त्योहार के बीच छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत, साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा

इस पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने बहाने-नाटक बंद करो और शराब घोटाला पर विशिष्ट प्रश्नों के उत्तर दें। क्या SC, अदालतें प्रतिशोध ले रही हैं? कांग्रेस ने खुद कहा है कि शराब घोटाला आपके संरक्षण में हुआ – क्या वे भी प्रतिशोधी हैं? बता दें कि दिल्ली शराब नीति केस में CM केजरीवाल से CBI ने अप्रैल में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह पहले से जेल में हैं। (Arvind Kejriwal on ED)

वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि 2 नवंबर को ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के दूसरे नेता भी गिरफ्तार होंगे। अगला नंबर झारखंड के CM हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, केरल के CM पी विजयन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन और बंगाल की CM ममता बनर्जी का है। बता दें कि CBI से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। (Arvind Kejriwal on ED)

CM केजरीवाल ने कहा था कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। AAP नेता सिसोदिया पर दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। (Arvind Kejriwal on ED)

Back to top button
error: Content is protected !!