अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की मिली थी अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal surrendered : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल में रविवार को सरेंडर कर दिए। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आए केजरीवाल की जमानत 1 जून को समाप्त हो गई। 2 जून को कोर्ट ने उनको तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को कहा था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से केजरीवाल एक सप्ताह और बाहर रहना चाहते थे लेकिन तत्काल सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर कांग्रेस को नहीं भरोसा, खड़गे ने कहा- 295 सीटें जीतेगा INDIA गठबंधन
केजरीवाल पहले राजघाट गए, फिर हनुमान मंदिर में पूजा की
दिल्ली के मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal surrendered) सरेंडर से पहले दोपहर 3:30 बजे राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे। दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी अंतरिम जमानत शनिवार (1 जून) को खत्म हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।
सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल का संबोधन
तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले पार्टी मुख्यालय में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी मैं उनका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं 21 दिन में से 1 मिनट भी खराब नहीं किया यह मेरे लिए बहुत विस्मरणीय है. मैंने सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। देश को बचाने के लिए प्रचार किया। देश महत्वपूर्ण है आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
तिहाड़ जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
तिहाड़ जेल के गेट नंबर चार के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड लगाए गए है। अरविंद केजरीवाल को जेल नंबर दो में ही रखा जाएगा। गेट नंबर चार से ही अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकले थे।



