लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बढ़ा कुनबा, महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने थामा दामन 

Ashok Chavan join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का कुनबा बढ़ता ही जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण BJP का दामन थाम लिया है। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुरकर भी BJP में शामिल हुए हैं। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। BJP में आने से एक दिन पहले 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा चव्हाण को राज्यसभा भेज सकती है। बताया जा रहा है कि वे कल नामांकन भी कर सकते हैं। इधर, शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर चव्हाण को राज्यसभा भेजते हैं तो यह कारगिल के शहीद सैनिकों का अपमान होगा। दरअसल, 2010 में कारगिल शहीदों के लिए मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी बनाई गई थी। उस समय चव्हाण महाराष्ट्र के CM थे। तब भाजपा ने चव्हाण पर इस सोसाइटी में अपने रिश्तेदारों को घर बांटने का आरोप लगाया था। चव्हाण को तब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। (Ashok Chavan join BJP)

अशोक चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब दो बार के CM विलासराव देशमुख को पद से हटाया गया तब चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने उन्हें दोबारा CM बनाया। 2010 में कारगिल शहीदों के परिजनों के लिए मुंबई में बनाई गई इमारत आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में चव्हाण के रिश्तेदारों को घर देने का आरोप लगा था। इस आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला नाम दिया गया। इस घोटाले के सामने आने के बाद अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। (Ashok Chavan join BJP)

बता दें कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। अशोक चव्हाण से पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। वहीं 10 फरवरी को बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़कर NCP अजित गुट में शामिल हो गए। (Ashok Chavan join BJP)

इधर, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये पूरा गठबंधन (INDIA) मोदी हटाओ नहीं, कांग्रेस घटाओ गठबंधन है। ये सारी पार्टियां जो एक हैं, ये कांग्रेस को अपने-अपने राज्य में दफनाकर ही जीवित हुई हैं। राहुल गांधी जब से यात्रा पर निकले हैं कोई न्याय की बात तो कर नहीं रहा है, लेकिन उन्हीं के साथी लोग उनको बाय-बाय जरूर कह रहे हैं, जिस स्थिति में कांग्रेस आज हैं, मुझे लगता है उन्हें पहले INDI जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेता रमेश चेन्निथला की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। (Ashok Chavan join BJP)

Related Articles

Back to top button