Google Analytics —— Meta Pixel

भारत की कुशल मैनपॉवर पर जर्मनी का भरोसा जताना अद्भुत: PM नरेंद्र मोदी 

Asia Pacific Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर स्कोल्ज़ ने दिल्ली में एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि हर कदम-हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती गहरी हो रही है। ये साल भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25वां साल है, अब आने वाले 25 साल इसे नई बुलंदी देने वाले हैं। हमने आने वाले 25 साल के लिए विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है। मुझे खुशी है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें:- विश्व तनाव, संघर्षों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जर्मनी ने स्किल्ड भारतीयों के लिए हर साल मिलने वाले विजा की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 90 हजार करने का फैसला किया है। मुझे विश्वास है कि इससे जर्मनी के विकास को नई गति मिलेगी। हमारा आपसी व्यापार 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा के स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस कॉन्फ्रेंस को सिर्फ ट्रेड और निवेश के सीमित दायरे में ही नहीं देखता, मैं इसे इंडो पैसिफिक क्षेत्र और विश्व के बेहतर भविष्य की साझेदारी के रूप में देखता हूं। दुनिया को स्थिरता और सतत विकास की जरूरत है। इंडो पैसिफिक दुनिया के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र का योगदान और क्षमता दोनों बहुत व्यापक हैं। (Asia Pacific Conference)

CEO की फोरम की बैठक हुई: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि मेरे मित्र चांसलर स्कोल्ज चौथी बार भारत आए हैं। पहले मेयर के रूप में और 3 बार चांसलर बनने के बाद उनका यहां आना भारत-जर्मनी संबंधों पर उनके फोकस को दिखाता है। 12 साल के बाद भारत में एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस का आयोजन हुआ। एक तरफ CEO की फोरम की बैठक हुई, दूसरी तरफ हमारी नौसेना साथ में अभ्यास कर रही है। आज भारत, लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डेटा के मज़बूत खंभे पर खड़ा है। प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और बुनियादी ढांचा, भारत की विकास के उपकरण हैं। (Asia Pacific Conference)

Back to top button
error: Content is protected !!