ASP Akash Rao martyr : शहीद ASP आकाश राव को बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी ने सैल्यूट कर विदा किया, नक्सल ऑपरेशन चीफ बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

ASP Akash Rao martyr : सुकमा में हुए नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे का सोमवार को महादेवघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी, वहीं पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। माता-पिता की आंखें नम थीं और पूरा माहौल गमगीन था।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur COVID cases : बिलासपुर में कोरोना के 3 नए मामले, हाईकोर्ट परिसर में मास्क अनिवार्य, एक्टिव केस बढ़कर 14
अंतिम संस्कार से पूर्व शहीद अधिकारी को माना पुलिस बटालियन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। (ASP Akash Rao martyr)
नक्सल ऑपरेशन चीफ IPS विवेकानंद ने कहा कि “आकाश राव का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। यह लड़ाई नक्सलियों के खात्मे तक जारी रहेगी।”
शहीद की अंतिम यात्रा कुशालपुर स्थित उनके निवास से निकली, जिसमें रास्ते भर “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारे गूंजते रहे। कलेक्टर, पुलिस अफसर और भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।
आकाश राव रायपुर के कुशालपुर इलाके के निवासी थे और सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थे। उनका परिवार रायपुर में ही रहता है — माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे। (ASP Akash Rao martyr)
व्यक्तिगत पीड़ा भी गहरी है। बुधवार को उनकी 6 वर्षीय बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस अवसर को लेकर उत्साहित था। आकाश खुद बेटी के जन्मदिन में शामिल होने रायपुर आने वाले थे। लेकिन उनकी शहादत ने उस खुशी को शोक में बदल दिया।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में यह एक और वीर बलिदान है, जिसने आम जनता और पुलिस बल दोनों को झकझोर दिया है। पूरे प्रदेश में शहीद के सम्मान में भावनात्मक माहौल है। (ASP Akash Rao martyr)



