Indore businessman murder : सोनम ने 14 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में

Indore businessman murder : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में मामले में पुलिस ने सोमवार को सोनम समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था। वहीं, 3 आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से पकड़ा गया। चौथा आरोपी आनंद कुर्मी सागर के बीना से हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें :- Bhilai fraud case : ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर से रकम दोगुनी करने का दिया लालच, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर से गिरफ्तार राज कुशवाह मूलत: उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह सोनम के पिता की दुकान में कर्मचारी था। दूसरा आरोपी विशाल चौहान इंदौर में ही रैपिडो बाइक चलाता है। तीसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है। वहीं, आनंद कुर्मी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ 20 मई को मेघालय हनीमून पर गई थी। उस पर आरोप है कि उसने सुपारी देकर पति राजा रघवुंशी की हत्या कराई। 2 जून को सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा का शव मिला था। हालांकि, उस समय सोनम का पता नहीं चला था।
सोनम की तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। कल यानी 9 जून को वह मेघालय से करीब 1100 किलोमीटर दूर गाजीपुर में मिली। एक महिला इंस्पेक्टर ने उससे पूछा कि वो यहां तक कैसे पहुंची। जवाब में सोनम ने कहा- मुझे कुछ याद नहीं है।
गुमराह करने सोनम के लिए रोज दुआएं करता था राज
राज कुशवाह की की मां चुन्नीबाई, बड़ी बहन सुहानी और छोटी बहन प्रिया मानने को तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा राजा की हत्या कर सकता है। सुहानी ने कहा- मेरा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। वह तो सोनम दीदी की सलामती के लिए घर के मंदिर में रोज दुआ करता था। राजा भैया की शव यात्रा में भी गया था। वहां से लौटकर दो घंटे तक रोया।
सोनम को मेघालय पुलिस ले गई शिलॉन्ग
सोनम रघुवंशी को सोमवार को गाजीपुर की कोर्ट में पेश किया गया। यहां तीन घंटे चली कार्यवाही के बाद कोर्ट ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस सोनम को लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गई। वहीं, इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया था।
यहां कोर्ट ने मेघालय पुलिस को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया। एक आरोपी आनंद कुर्मी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद चारों आरोपियों को मेघालय पुलिस फ्लाइट से शिलॉन्ग ले जाएगी।
सोनम की शादी में राज स्टेज पर रोने लगा था
राज कुशवाह सोनम के भाई की प्लाईवुड कंपनी में नौकरी करता था। करीब 6 महीने से सोनम के साथ उसकी करीबी बढ़ रही थी। सोनम की शादी में वह स्टेज पर रोने भी लगा था। इस दौरान परिवार को लगा कि वह कंपनी में काम करने के दौरान सोनम के काफी नजदीक रहा है। इसलिए उसे दुख हुआ है। राज ने विशाल को सोनम से अपने प्रेम संबंध के बारे में काफी पहले ही जानकारी दे दी थी
14 लाख रुपए में दी थी पति की सुपारी
आरोपी राज कुशवाह सोनम के पिता की दुकान में कर्मचारी था। सोनम की शादी तय होने के बाद उसका राज से मिलना भी बढ़ गया था। उसने राज को आश्वस्त किया था कि भले ही राजा से शादी कर रही हूं, लेकिन तुम्हारी प्रेमिका बनकर रहूंगी। शादी के बाद सोनम का इरादा बदल गया और वह राजा को मारने के लिए साजिश रचने लगी।
सोनम ने राज के माध्यम से विशाल और आकाश से बात की। उन्हें कहा कि तुम्हें 14 लाख रुपए दूंगी, राजा को मार दो। विशाल और आकाश इस लालच में आ गए। सोनम ने यह भी कहा कि यदि वे दोनों पकड़ में नहीं आए तो उन्हें भी राज की तरह भाई की कंपनी में नौकरी पर लगवा दूंगी। (Indore businessman murder)
राज से लोकेशन शेयर कर रही थी सोनम
जिस दिन कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे, वहीं से चारों पीछा कर रहे थे। सोनम राज को लगातार लोकेशन भेज रही थी। परिवार का दावा है कि दोनों का शिलॉन्ग जाने का कोई प्लान नहीं था। केवल गुवाहाटी से दर्शन करके लौटना था, लेकिन वे सोनम के कहने पर शिलॉन्ग और चेरापूंजी तक चले गए। (Indore businessman murder)
दो दिन पहले सोनम के घर गया था राज
पुलिस के मुताबिक राज पहले सोनम के घर के पास रहता था। करीब डेढ़ साल पहले वहां से घर खाली करके चला गया था। सोनम के पिता देवी सिंह ने सोमवार को मीडिया को बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की, लेकिन हमें पता नहीं चल पाया कि वह सोनम के साथ था या नहीं। (Indore businessman murder)



