Google Analytics —— Meta Pixel

भारत को डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए, मुल्ला नहीं: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा

Assam CM Himanta: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरियाणा के सोनीपत, जींद और पंचकूला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को अभी भी याद है कि कैसे कांग्रेस ने सैकड़ों परिवारों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था। सोनीपत में जनता का मूड साफ था। कांग्रेस के वंशवाद को नकारना है और भाजपा की विकास की गंगा को चुनना है। राहुल गांधी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और धारा 370 को वापिस लाना चाहते हैं। असम में कांग्रेसियों ने पूछा कि आपने 600 मदरसे क्यों बंद किए। मैंने कहा कि मैं बाकी भी बंद कर दूंगा। भारत को डॉक्टर और इंजीनियर चाहिए, मुल्ला नहीं। देश में जो बाबर घूम रहे हैं, उन्हें बाहर करना होगा। 

उन्होंने कहा कि देश में वादा खिलाफी का सबसे बड़ा उधारण राहुल गांधी हैं। खटा-खट योजना के तहत कहते हैं कि 8000 देंगे और मैनिफेस्टो में 2000 का वादा करते हैं। हरियाणा में 2 लाख नौकरियों का उनका वादा भी खर्ची पर्ची से कमाने का नया साधन है। चुनाव के बाद हरियाणा में सरकार भाजपा की बनेगी और कांग्रेस के लोग तीर्थ यात्रा पर जाएंगे अपने पापों के प्रायश्चित के लिए। लेबनान में हिजबुल्लाह के अध्यक्ष को मारा गया और भारत में INDI गठबंधन वाले मातम मचा रहे हैं। राहुल गांधी अमेरिका में देश के गद्दारों से मिलते हैं। कभी कहते हैं कि आरक्षण हटाएंगे और कभी जाति जनगणना की मांग करते हैं, लेकिन वे खुद किस धर्म को मानते हैं? (Assam CM Himanta)

कांग्रेसियों ने झूठ फैलाए: असम CM

CM सरमा ने कहा कि कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान कितने झूठ फैलाए। इसके बावजूद देश ने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना। सत्य हमेशा विजयी होगा, और झूठ का अंत निश्चित है। बीजेपी का माहौल है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में नहीं इटली में आ रही है। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि यहां बहुत अच्छा माहौल है, भाजपा की सरकार बनेगी ये निश्चित है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी संविधान लेकर हर सभा में जाते थे अभी वो संविधान कहां गया? अभी कहीं नहीं बोलते हैं कि संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने पेंशन के बारे में बोला अभी नहीं बोलते हैं, लोकसभा में उन्होंने अग्निवीर पर बोला अभी नहीं बोलते हैं उल्टा वो तो बोल रहे हैं कि वो आरक्षण खत्म करने के पक्ष में हैं। (Assam CM Himanta)

अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत पूरे देश में झूठ फैलाया: हिमंत 

CM हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले PM मोदी को हराने के अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत पूरे देश में झूठ फैलाया। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर देश के प्रधानमंत्री OBC हैं तो नेता प्रतिपक्ष OBC क्यों नहीं हैं? हरियाणा में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है। लोगों का आशीर्वाद है। यहां भाजपा सरकार बनने जा रही है। सरमा ने कहा कि कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे कहते हैं कि असम में सेमीकंडक्टर उद्योग क्यों विकसित किए जा रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या असम भारत का हिस्सा नहीं है। अगर कोई उद्योग असम में आता है, तो वह इस पर आपत्ति क्यों कर रहे हैं? उन्हें संवेदनशील होना चाहिए। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। जब आपके पिता एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हों तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। (Assam CM Himanta)

Back to top button
error: Content is protected !!