Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राजधानी में सेना करेगी शौर्य का प्रदर्शन, युद्धक टैंक टी-90 सहित उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित

प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।

यह भी पढ़े :- Dadasaheb Phalke Award 2024 : मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- BJP ने युवाओं को बेरोजगारी में धकेल दिया: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- बेटे बने हैवान! बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधा, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!