Google Analytics —— Meta Pixel

Gariyaband : ऑनलाइन गेम की लत ने बना दिया अपराधी, कर्ज चुकाने बैंक में किया चोरी का असफल प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gariyaband Bank Robbery Case : गरियाबंद जिले में 24 घंटों के भीतर दो बैंकों को लूटने का असफल प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि धान कोचिया निकला।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राजधानी में सेना करेगी शौर्य का प्रदर्शन, युद्धक टैंक टी-90 सहित उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित

ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारे तो बन गए लुटेरे
पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों ने गरियाबंद के पांडुका ग्रामीण बैंक और गरियाबंद केनरा बैंक में लूट (Gariyaband Bank Robbery Case ) की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से गैस कटर के रूप में इस्तेमाल ऑक्सीजन सिलेंडर और घर के एलपीजी को भी पुलिस ने जप्त किया किया है. सीसीटीवी और मॉनिटर को भी पुलिस ने मालगांव नदी से बरामद किया है. गोताखोरों के जरिए सीसीटीवी और मॉनिटर को नदी से बरामद किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में 5 लाख से ज्यादा हार जाने के चलते लूट की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने कर्ज लिया था. उधार मांगने वालों से परेशान होने के बाद उन्होंने बैंक लूट की खौफनाक साजिश रची।

पाण्डुका बैंक लूटने इको वाहन से गैस कटर लोड कर ले गए थे, चोर प्रोफास्नल नहीं थे, केनरा बैंक का एटीएम लूट के लिए आरोपियों ने कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था. जबकि पाण्डुका बैंक लूटने इन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर उसे इको वाहन में लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने गोताखोर की टिम लगाकर मालगांव नदी में फेंके गए सामग्री को जब्त किया है. पुलिस की सफलता के बाद बैंक प्रबंधन ही नहीं बल्कि कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। (Gariyaband Bank Robbery Case )

Back to top button
error: Content is protected !!