पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति, PM मोदी मोदी समेत कई नेताओं ने ‘सदैव अटल’ में दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की। PM मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है। PM मोदी के अलावा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, जदयू सांसद संजय झा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने लाल किले से की RSS की तारीफ, कांग्रेस नेताओं को नहीं आया रास
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक राजनेता नहीं, वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं और हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। वे एक दूरदृष्टा थे। उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए संकल्पित होते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है उसको हम अवश्य सिद्धि तक लेकर जाएंगे, अटल जी की दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। वे आज भी हमारे बीच अपने विचारों से मौजूद हैं। राजनीतिक मर्यादाओं का पालन करते हुए उन्होंने पूरे विश्व में एक स्थान बनाया है। आज हमने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। (Atal Bihari Death Anniversary)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत अन्य नेताओं ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान CM साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को नमन करते हुए मैं प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका 6 दशक का राजनीतिक जीवन पूरी भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देता है। भारत के जीवन मूल्यों, आदर्शों, भारत के अंदर विकास का मॉडल और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता को कैसे प्रतिष्ठा दी जानी चाहिए, वे सत्ता पक्ष में रहे हों या विपक्ष में उन्होंने सदैव इन बातों का ध्यान रखा और प्रभावी रूप से इसको अपना नेतृत्व भी प्रदान किया। (Atal Bihari Death Anniversary)

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और कार्यकाल पूरा करने वाले देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। वहीं 16 अगस्त 2018 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि जवाहर लाल नेहरू के बाद अटलजी पहले नेता थे, जिन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। अटलजी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजनीति में आए। 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे चुनाव हार गए। (Atal Bihari Death Anniversary)
1957 में मिली थी पहली सफलता
अटल जी को अपने राजनीतिक करियर की पहली सफलता 1957 में मिली। इस साल वे लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से लोकसभा चुनाव में उतरे। इन तीन में से दो सीट पर वे चुनाव हार गए, लेकिन बलरामपुर से उन्हें जीत मिली। इस तरह वाजपेयी का संसदीय सफर शुरू हुआ। इमरजेंसी के बाद जब मोरारजी देसाई की सरकार बनी तब वाजपेयी ने विदेश मंत्री का पद संभाला। विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेयी पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। अटल जी के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनका फायदा देश को आज भी मिल रहा है। उनकी सरकार के फैसले की वजह से कभी 17 रुपए प्रति मिनट कॉलिंग वाले मोबाइल से फ्री कॉलिंग तक का दौर आना संभव हो पाया। अटल सरकार में ही 15 सितंबर 2000 को भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL का गठन किया गया। अटल को 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। (Atal Bihari Death Anniversary)



