Google Analytics —— Meta Pixel

Fake pan card case : दो पैन कार्ड रखने के मामले में आज़म खां और उनके बेटे को 7 साल की सज़ा

Fake pan card case : दो पैन कार्ड रखने के मामले में एमपी–एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को सात-सात वर्ष की सज़ा सुनाई है। इसी साल 23 सितंबर को जेल से रिहा हुए आज़म खां को अब 17 नवंबर को दोबारा जेल जाना होगा।

यह भी पढ़े :- Sheikh Hasina Verdict : शेख हसीना को मृत्युदंड की सजा, निहत्थों की हत्या का कोर्ट ने दोषी माना

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने 2019 में आज़म खां और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आज़म खां दो अलग-अलग पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया। (Fake pan card case)

फैसले पर क्या बोले शिकायतकर्ता?

कोर्ट का फैसला आने के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि “सत्य की जीत हुई है। हमने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और इस फैसले से हम संतुष्ट हैं।”

55 दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे आज़म खां

अक्टूबर 2023 में जेल जाने के बाद से आज़म खां के खिलाफ कई मुकदमों की सुनवाई चलती रही।
सितंबर 2025 में उन्हें सभी मामलों में जमानत मिली और 23 सितंबर को वे जेल से रिहा हुए थे।
लेकिन सिर्फ 55 दिन बाद उन्हें दोबारा सज़ा सुना दी गई है। इस मामले में उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म भी दोषी पाए गए हैं।

राजनीतिक सफर और बदलते हालात

एक समय उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान आज़म खां सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में उनकी राजनीतिक पकड़ बेहद मजबूत थी। लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार के आने के बाद उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मुकदमों ने उनकी मुश्किलें बढ़ाईं और अंततः वे सलाखों के पीछे पहुंच गए। (Fake pan card case)

Back to top button
error: Content is protected !!