Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली मनाने गांव जा रहा पूरा परिवार हादसे में खत्म, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

Badaun Road Accident: उत्तरप्रदेश के बदायूं में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं, जिनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। सभी दिवाली मनाने नोएडा से बरेली अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि शव सड़क पर कई फीट दूर तक बिखर गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- एक हैं तो सेफ हैं… कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास सुबह के वक्त हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट गया। सूचना मिलने पर पुलिस एम्बुलेंस लेकर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कन्हाई, पत्नी कुसुम, बेटा कार्तिक और बेटी शीनू के रूप में हुई है। जबकि अतुल मिर्जापुर का रहने वाला था। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एक घायल ने बताया कि वे नोएडा में काम करते थे, जो दिवाली मनाने के लिए ऑटो बुक कर घर लौट रहे थे। (Badaun Road Accident)

हादसे में पूरा परिवार खत्म

घायल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे ऑटो मुजरिया गांव के करीब पहुंचा। इसी दौरान हाईवे पर रॉन्ग साइड से पिकअप आ रही थी, जिससे टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही कार भी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बरेली के भमोरा इलाके में रहने वाला कन्हई का पूरा परिवार खत्म हो गया। कन्हई हरियाणा के सोनीपत में परिवार साथ रहकर मजदूरी करता था, जो दिवाली मनाने के लिए पहले दिल्ली आए। इसके बाद भीड़ के कारण बस नहीं मिली, जिसकी वजह से नोएडा से बदायूं के लिए ऑटो कर लिया, जो उनके जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। (Badaun Road Accident)      

Back to top button
error: Content is protected !!