Google Analytics —— Meta Pixel

बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान, राष्ट्रपति से की मुलाकात

Baiga Community meet Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया संबोधित कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।  गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बैगा समुदाय की महिलाओं का स्व-सहायता समूह अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर थी। देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 28 से 31 मार्च तक अमृत उद्यान दर्शन के लिए खोला गया था।

यह भी पढ़ें:- नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए : CM भूपेश बघेल

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के बैगा समुदाय की महिलाओं ने आजादी के 75 साल पूरा होने और आजादी के अमृत साल में तैयार किए गए अमृत उद्यान का 31 मार्च 2023 को भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन स्थित इस उद्यान में कबीरधाम समेत दो अन्य जिले कोरबा और गरियाबंद की महिलाओं ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।  छत्तीसगढ़ के महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण और राष्ट्रपति से हुई मुलाकात से न सिर्फ समूह का सम्मान बढ़ा बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय है। (Baiga Community meet Murmu)

 

इससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। कबीरधाम जिले से पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं में धनमत, दशमी बाई, लक्ष्मीया, इंद्रावती, रामकली, फूलबत्ती, चंपा बैगा, बिंदा, पार्वती और सावनी बाई शामिल थी। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूह के सदस्यों को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान दर्शन के लिए भेजा गया था। सभी महिलाएं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से संबंधित थी। ये महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत हैं। (Baiga Community meet Murmu)

Back to top button
error: Content is protected !!