स्वास्थ्य व्यवस्था पर PCC चीफ दीपक बैज की चुनौती, मंत्री जायसवाल स्वीकारा, बोले- बस्तर या रायपुर का कोई भी अस्पताल चुन लें

Baij Challenge Minister Jaiswal: छत्तीसगढ़ की सियासत में नेताओं के बीच जुबानी जंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी CM विजय शर्मा के बीच हुई राजनीतिक बहस के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आमने-सामने हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को चुनौती दी है। बैज ने कहा कि वे प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाकर वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने मंत्री को अस्पताल चलकर स्थिति देखने की चुनौती दी।
बैज की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद मामला राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर आमने-सामने की चुनौती तक पहुंच गया। बैज ने स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देख सकते हैं। कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौके पर जाकर स्थिति देखने की बात कही है। PCC चीफ दीपक बैज की चुनौती पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी पलटवार करते हुए चुनौती स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि दीपक बैज उनके पुराने मित्र हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। ऐसे में अस्पताल का चयन भी दीपक बैज अपनी पसंद से कर सकते हैं। (Baij Challenge Minister Jaiswal)
जाना होगा तो खबर भेज दें, जरूर जाएंगे: जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र का अस्पताल हो या रायपुर का, दीपक बैज अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन लें। वे उनके साथ वहां जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक मित्र के रूप में भी दीपक बैज के साथ अस्पताल का जायजा लेने जाएंगे। जायसवाल ने कहा कि अगर दीपक बैज किसी अस्पताल का जायजा लेने जाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी दे दें। उन्होंने कहा कि जाने की जरूरत होगी तो खबर भेज दें, वे जरूर जाएंगे। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में चर्चा करने का कोई इंफेक्शन आ गया है। मंत्री के इस बयान के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। (Baij Challenge Minister Jaiswal)
अब अस्पताल का चयन और मौके का इंतजार
बैज की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दी गई चुनौती और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की ओर से उसे स्वीकार किए जाने के बाद अब सवाल यह है कि दोनों नेता किस अस्पताल का रुख करते हैं। क्या बस्तर के किसी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा या रायपुर के किसी अस्पताल को चुना जाएगा? फिलहाल अस्पताल के चयन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन दोनों नेताओं की चुनौती ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नई राजनीतिक बहस जरूर छेड़ दी है। यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब छत्तीसगढ़ की सियासत में सरकार और विपक्ष के बीच अलग-अलग मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच हुई बहस के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच चुनौती और जवाबी चुनौती चर्चा में है।



